
सिडनी, 11 जनवरी (गुरपुनीत सिंह सिद्धू): 72 ओवर के बाद भारत का स्कोर 211 रन 3 विकेट के नुकसान पर है. ऋषभ पंत (75 रन) और चेतेश्वर पुजारा (42 रन) क्रीज पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा पारी में नाथन लियोन, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिये. भारत ने शुभमन गिल (31), रोहित शर्मा (52) और अजिंक्य रहाणे (4) के विकेट गंवाए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 312 रन बनाकर इनिंग्स डिक्लेयर कर दी और भारत के सामने जीत के लिए 407 रनों का टारगेट रखा.





















