
भारत ऑस्ट्रेलिया से अभी 242 रन पीछे
ऑस्ट्रेलियाई पारी का आकर्षण स्मिथ के 131 रन रहे
सिडनी, 8 जनवरी (गुरपुनीत सिंह सिद्धू):भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरे टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने अपनी पहली में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं. दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 9 और अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत ऑस्ट्रेलिया से अभी 242 रन पीछे है. भारत ने दूसरे दिन रोहित शर्मा (26) और शुभमन गिल (50) का विकेट गंवाया. इससे पहले अनुभवी स्टीव स्मिथ के 27वें टेस्ट शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने रविंद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के बावजूद भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए.





















