
ऑस्ट्रेलिया 250 के पार
सिडनी, 8 जनवरी (गुरपुनीत सिंह सिद्धू):88.5 ओवर में भारत को छठी सफलता मिल गई है. जसप्रीत बुमराह ने टिम पेन को बोल्ड किया. पेन 10 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. नए बल्लेबाज पैट कमिंस आए हैं. 89 ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 255 रन है. पैट कमिंस 0 और स्टीव स्मिथ 81 रन बनाकर खेल रहे हैं.





















