
रोहित शर्मा की वापसी
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी डेब्यू
दिल्ली 6 जनवरी (विश्ववार्ता):ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट गुरुवार से सिडनी में खेला जाएगा. मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा की वापसी हुई है. वह टीम के उपकप्तान हैं. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम के सामने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर 43 साल बाद टेस्ट में जीत हासिल करने की चुनौती है. तेज गेंदबाज नवदीप सैनी डेब्यू करेंगे.






















