
दिल्ली, 28 दिसंबर (विश्ववार्ता): भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का दशक का शीर्ष सम्मान अपने नाम किया, जब उन्होंने पिछले 10 साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीती. कोहली को दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेटर भी चुना गया. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार जीता. प्रशंसकों ने 2011 में नॉटिंघम टेस्ट में इयान बेल के अजीब हालात में रन आउट होने के बाद उन्हें वापस बुलाने के लिए धोनी को इस पुरस्कार के लिए चुना.





















