मेलबर्न,26 दिसंबर (गुरपुनीत सिंह सिद्धू ) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है.टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 135 रन 5 विकेट के नुकसान पर है. कैमरन ग्रीन (5 रन) और टिम पेन (0 रन) क्रीज पर हैं. (रविचंद्रन अश्विन 2 विकेट, जसप्रीत बुमराह- 2 विकेट और मोहम्मद सिराज – 1 विकेट). ऑस्ट्रेलिया के विकेट्स- 1. जो बर्न्स – कैच पंत बो. बुमराह -0 रन, 2. मैथ्यू वेड – कैच जडेजा बो. अश्विन – 30 रन, 3. स्टीव स्मिथ – कैच पुजारा बो. अश्विन – 0 रन, 4. ट्रेविस हेड – कैच रहाणे बो. बुमराह – 38 रन, 5. मार्नस लाबुशेन – कैच गिल बो. सिराज – 48 रन.