
एडिलेड ,20 दिसंबर (गुरपुनीत सिंह सिद्धू):मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को अब एक और बड़ा झटका लगा है. एक रिपोर्ट के अनुसार टीम के स्टार और अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी बचे हुए तीन टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं. दरअसल शनिवार को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए शमी के दाहिने हाथ पर पैट कमिंस की बाउंसर लग गई थी. जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. एएनआई की खबर के अनुसार शमी बल्ला भी नहीं पकड़ पा रहे हैं. शमी के चोटिल होने के कारण भारतीय पारी 21.2 ओवर में महज 36 रन पर समाप्त हो गयी थी. टेस्ट इतिहास में भारत का यह न्यूनतम स्कोर है. शमी को इसके बाद स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया.





















