
ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 191 रन पर आउट
एडिलेड ,18 दिसंबर (गुरपुनीत सिंह सिद्धू):एडिलेड में खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस किया है. ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन पहली पारी में 191 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में भारत का स्कोर 9 रन 1 विकेट के नुकसान पर है. भारत को कुल 62 रन की बढ़त मिल गई है. पहली पारी में भारत ने 244 रन बनाए थे. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मयंक अग्रवाल पांच और ‘नाइट वॉचमैन’ के तौर पर आए जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना क्रीज पर थे. इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 191 रन पर आउट करके दूसरे दिन शुक्रवार को 53 रन की बढ़त ले ली थी.





















