एडिलेड ,17 दिसंबर (गुरपुनीत सिंह सिद्धू):ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन रात के पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को भारत ने छह विकेट खोकर 233 रन बना लिए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 74 और चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन बनाए. पहले दिन का खेल समाप्त होने पर ऋद्धिमान साहा नौ और आर अश्विन 15 रन बनाकर खेल रहे थे.