
चंडीगढ 11 दिसंबर (विश्ववार्ता) भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया और वह 14 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे.





















