
सिडनी, 8 दिसंबर (गुरपुनीत सिंह सिद्धू):भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी-20 की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। यदि टीम इंडिया यह मैच जीतती है, तो वह ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में दूसरी बार क्लीन स्वीप करेगी। इससे पहले मेजबान को जनवरी 2016 में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।






















