
सिडनी.6 दिसंबर (गुरपुनीत सिंह सिद्ध): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 194 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 195 रनों का टारगेट दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू वेड ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, जबकि स्टीव स्मिथ ने 46 रनों की पारी खेली.






















