
दिल्ली 4 दिसंबर (विश्ववार्ता): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 10.5 ओवर में 2 विकेट गंवा कर 85 रन बनाए हैं. संजू सैमसन (22 रन) और केएल राहुल (50 रन) क्रीज पर हैं.
केएल राहुल और शिखर धवन की जोड़ी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाई. तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने गब्बर को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया. धवन 1 रन बनाकर आउट हुए.






















