
दिल्ली 4 दिसंबर (विश्ववार्ता): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज कैनबरा में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों के बीच यहां खेले गए 9 में से 5 मैच भारत ने जीते हैं। वहीं, पिछली बार जब सिडनी में दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तब भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी थी।





















