दिल्ली 15 नंवबर (विश्ववार्ता) मायानगरी मुंबई के शोरगुल से दूर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर के साथ शुक्रवार को धौलाधार की शांत वादियों में वक्त बिताने के लिए धर्मशाला पहुंच गई हैं. करीना के पति अभिनेता सैफ अली खान भी डलहौजी में फिल्म शूटिंग को निपटाने के बाद धर्मशाला के लिए रवाना हो गए हैं. वे शनिवार को यहां पहुंचेंगे. परिवार यहां एक साथ दीपोत्सव का त्योहार मनाएगा. करीना कपूर पहली बार धर्मशाला पहुंची हैं.यहां शांत वादियों में तैमूर के साथ कुछ दिन आराम फरमाएंगी. मलाइका अरोड़ा भी धर्मशाला पहुंची हैं. वहीं, सैफ अली खान डलहौजी में ‘भूत पुलिस’ फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं. अब उसी फिल्म की शूटिंग धर्मशाला में होनी है. इसलिए सैफ के साथ करीना और तैमूर यहां कुछ दिन रुक सकते हैं.
ਰਸ਼ਮਿਕਾ ਮੰਦਾਨਾ ਦੀ ਫ਼ਿਲਮ ‘Mysaa’ ਹੁਣ 27 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ ਰਿਲੀਜ਼
ਮੁੰਬਈ, 22 ਨਵੰਬਰ(ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) - ਰਸ਼ਮਿਕਾ ਮੰਦਾਨਾ ਦੀ ਫਿਲਮ 'ਮਾਇਸਾ' (Mysaa) ਨੂੰ ਮੁਲਤਵੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਅਤੇ ਇਹ ਫੈਸਲਾ...























