चंडीगढ, 10 नंवबर (विश्ववार्ता): दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रहे मनजिंद्रर सिंह सिरसा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।सोमवार को आम आदमी पार्टी दिल्ली के तिलक नगर विधायक और पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह ने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एक वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिल्ली हाउस एवेन्यू अदालत के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अदालत के आदेशों का पालन किया जाना चाहिए।
सोमवार को यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से मांग करते हुए कहा था कि सिरसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, उन्हें ‘संगत’ की भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द ही पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए। जरनैल सिंह ने कहा कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने कथित रूप से अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए संघ के दान के धन के दुरुपयोग किया था।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...