चंडीगढ़, (विश्ववार्ता): शहर की सुखना लेक की लहरों पर 227 दिनों के बाद एक बार फिर से रविवार से रंग-बिरंगी बोटस चलती हुई दिखेंगी।बोटस को चलाने के लिए एसओपी प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है। लोग अब शिकारे व क्रूज पर अपने दोस्तों के साथ इंज्वाय कर सकेंगे। लेक में बोटिंग शुरू करने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। ये पहली बार था जब इतने दिनों के लिए लेक में बोटिंग बंद रही। कोरोना संक्रमण के चलते 18 मार्च को ही यहां पर बोटिंग बंद कर दी गई थी। इससे पहले बर्ड फ्लू पॉजिटिव केस आने के समय एक महीने के लिए सुखना लेक को बंद किया गया था।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...