*👉-शेरी कलसी, हरमिंदर सिंह संधु और जगदीप सिंह संधू को उपाध्यक्ष किया नियुक्त*
*चंडीगढ़ 25 अक्टूबर 2020*आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने पार्टी की युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बरनाला के एक युवा विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर को नियुक्त करके पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया है।
पार्टी मुख्यालय से सूची जारी करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान और पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह (विधायक) ने रविवार को नई नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा की। शेरी कलसी, जगदीप सिंह संधू और हरमिंदर सिंह संधु को राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हरमिंदर सिंह के पिता भी चब्बेवाल के सरपंच रह चुके हैं। जगदीप सिंह संधू श्री मुक्तसर साहिब के जाने-माने युवा नेता हैं।
भगवंत मान और जरनैल सिंह ने कहा कि मीत हेयर के नेतृत्व में पार्टी की युवा विंग और तीन उपाध्यक्ष पार्टी के युवाओं, किसानों और पार्टी के सभी वर्गों के लिए सभी मोर्चों पर लड़ेंगे और ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।