चण्डीगढ।23 अक्तूबर (विश्ववार्ता): थाना सारंगपुर मे आज कमरे के अंदर चारपाई पर एएसआई का शव पडा मिला। जिसके चलते आसपास के पुलिसकर्मी इकट्ठे हो गए और तुरंत बेसुध पड़े एएसआई को सेक्टर 16 के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिसकी पहचान 53 साल के सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि एएसआई सुखबीर सिंह अपने परिवार समेत में सेक्टर 26 में रहता था। और थाना सारगपुर मे तैनात था। वीरवार रात को खाना खाकर एएसआई थाने में बने कमरे में चारपाई पर सो गया।
शुक्रवार को सुबह थाने में ड्यूटी पर तैनात संतरी उठाने के लिए गया तो उसने देखा कि एएसआई बेसुध हालत में पड़ा है। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में मौत के कारणों का पता लग जाएगा। जांच जारी है।