चंडीगढ़,3 अक्टूबर (विश्ववार्ता): : :कृषि कानून के विरोध में आज एनएसयूआई चंडीगढ़ ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यालय को बंद करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नारे लगाए गए।