चंडीगढ, (विश्ववार्ता): भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की ओर से आज शहर में किसान बिलों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही थी, जिसे पूरे शहर में घुमाने का मैप तैयार किया गया था, लेकिन पुलिस ने इस रैली को सेक्टर-34 ग्राउंड के पास आते ही खत्म करवा दिया है। ट्रैक्टर रैली में काफी संख्या में लोग मौजूद थे जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस ने इस रैली को पूरे शहर में घूमने की अनुमति नहीं दी और इसे खत्म कर दिया गया।
भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मंगलवार को यह ट्रैक्टर रैली शहर के विभिन्न स्थानों सेक्टर 32,31,29,ट्रिब्यून चौंक,30,20,22,23,24,15 मार्किट,16,37 से होते हुए सेक्टर 34 पर समाप्त की जानी थी लेकिन इस पहले ही रोक दिया गया।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर के नेतृत्व में ट्रैक्टरों पर सवार ट्रैक्टर रैली को भाजपा कार्यालय कमलम से शुरू किया गया था।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि कांग्रेस किसानों को इस बिलों के बारे में गलत तरीके से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वर्कर किसानों से मिलकर उन्हें इन बिलों के बारे में जानकारी देंगे।