दोपहर बाद तक स्थिति होगी साफ
चंडीगढ़, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) : मोहाली को छोडकर 7 नगर निगमों, 109 नगर परिषदों व नगर पंचायतों के लिए रविवार को हुए मतदान के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। चुनाव के लिए मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई है। चुनाव परिणाम की तस्वीर एक बजे तक साफ हो जाने की संभावना है और पता चल जाएगा जीत का ताज किसके सिर पर सजेगा। इसके साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव की तस्वीर के भी संकेत मिलेंगे। मतगणना सुबह नौ बजे शुरू होगी। शाम पांच तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। ये चुनाव हिंसा के लिहाज से खासे चर्चा में रहे। इसलिए मतगणना के दिन भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।