शिमला, 20 जुलाई, (विश्ववार्ता): हिमाचल प्रदेश कोरोनावायरस का कहर जारी है, सोलन जिले में कोरोना के आज 25 नए मामले एक साथ आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1483 पहुंच गया है।
राज्य के स्वास्थय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और कोविड-19 के नोडल अधिकारी आर. डी. धीमान ने आज यहां बताया कि सोलन जिले में एक साथ 25 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। नालागढ़ और करूआणा के दो लोग रैंडम सैंपलिंग में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आने से चार अन्य लोग भी संक्रमित हुये हैं। सात लोग पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। दस लोग संस्थागत क्वारंटीन थे जिनके सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 331 हो गई है। इनमें से 212 सक्रिय मामले हैं।
इसके इलावा बिलासपुर में कोरोना के कुल 63 कुल और सक्रिय 16, चंबा में 78/21, हमीरपुर 279/12, कांगड़ा 329/ 34, किन्नौर 39/18, कुल्लू 20/13, मंडी 47/9, शिमला 71/25, सिरमौर 64/24, उना 158/36 मामले हैं। आज सात लोग ठीक हुये हैं। इनमें चार कांगड़ा और तीन मंडी से हैं।