जरूरत पड़ी तो वह इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात करेंगे- ज्ञान चंद गुप्ता
चंडीगढ़, 28 मई (विश्ववार्ता): पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी ने कहा है कि पंजाब के पास हरियाणा की एक इंच जगह भी बकाया नहीं है। वही दूसरी तरफ हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि वह पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनौर के साथ इस मुद्दे को उठाएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो वह इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात करेंगे। वह गुप्ता ने कहा कि हम पंजाब को अपना बड़ा भाई मानते हैं लेकिन उन्हें छोटे भाई के साथ अन्याय नहीं करना चाहिये।
जानकारी के लिए बतां दे कि पंजाब का विभाजन कर हरियाणा राज्य बनाया गया था और दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ है। एक नवंबर 1966 को हरियाणा के अस्तित्व में आने के बाद से दोनों राज्यों का एक ही सचिवालय, विधानसभा और उच्च न्यायालय है।