हरियाणा मे इस पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन की चर्चा को लेकर पूर्व सीएम हुड्डा भडक़े
हरियाणा में कांग्रेस सभी 10 सीटों पर अपने दम पर लड़ेगी चुनाव- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगढ,20 सितंबर (विश्ववार्ता)हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल से कांग्रेस के गठबंधन की चर्चाओं पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भडक़ गए हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो उन्होंने इसको लेकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने नाराजगी जताई है। उन्होंने पार्टी छोडऩे की धमकी दी है। पूर्व सीएम अपने बेटे और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साफ कर दिया है कि हरियाणा में कांग्रेस स्वयं के बूते चुनाव लडऩे के लिए तैयार है। हुड्डा ने कहा कि लोग मन बना चुके हैं। राज्य में गठबंधन की सरकार जाएगी और कांग्रेस की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 10 लोकसभा सीटें जीती थी। दूसरे नंबर पर सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस रही।