हरियाणा में भाजपा जजपा गठबंधन टूटा
पूरी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे सीएम मनोहर लाल
दुष्यंत चौटाला ने सरकारी गाड़ियां लौटाई, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने साधा निशाना
चंडीगढ़, 12 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा मे बडा सियासी बवाल मचा है। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है। चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और पूरी कैबिनेट का इस्तीफा सौंपा। आज ही सीएम मनोहर लाल का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपनी सरकारी गाड़ियां लौटा दी हैं। इसके अलावा जजपा में भी टूट की खबर है। सूत्रों के अनुसार, जजपा विधायक देवेंद्र बबली भी भाजपा की बैठक में शामिल होंगे।
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि स्वार्थ के लिए ये गठबंधन तोड़ा गया है। गठबंधन टूटने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज की घटनाक्रम पर मैंने तीन महीने पहले सिरसा में रिएक्शन दे दिया था। मैंने प्रदेश वासियों को बता दिया था कि भाजपा-जजपा में समझौता तोड़ने का अघोषित समझौता हो गया है। और इस बार भाजपा के इशारे पर जजपा और इनेलो वाले कांग्रेस की वोट में सेंध मारने अलग से फिर आएंगे।