जैतो, 10 जून(रघुनंदन पराशर) कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम भारतीय कपास निगम लिमिटेड(सीसीआई) के नए चेयरमैन व मैंनेजिंग डायरैक्टर( सीएमडी) प्रदीप अग्रवाल के अनुसार भारत में अब तक लगभग 98 लाख गांठों की रिकॉर्ड खरीद कर ली गई हैं और आगामी सितंबर तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कपास की खरीद जारी रहेगी। प्रबंध निदेशक व अध्यक्ष अग्रवाल के अनुसार निगम को चालू कपास सीज़न साल 2019 – 20 के दशक में एक और 5 – 7 लाख गांठ और कुल खरीद 1करोड गांठ से अधिक की खरीद की संभावना है। भारत में लगभग 92 फीसदी कपास मंडियों में आ चुकी है। निगम ने इस साल कपास आमद 3.30 करोड़ गांठ होने का अनुमान जताया है।सी सी आई के साल 2018 — 19 सीज़न की 9 लाख गांठों का भंडार है। निगम के सीएमडी अग्रवाल ने कहा कि कोविड- 19 ने भारतीय कताई मिलों से कपास की मांग को बुरी तरह से प्रभावित किया था। अब मिलों ने काम करना शुरू कर दिया है। जुलाई महीने के अंत या पहले हफ्ते तक मिलों की मांग में धीरे धीरे सुधार होगा। बाजार में आजकल सुधार बन रहा है। अग्रवाल ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर हमारी कड़ी नजर है। निगम अब तक 60,000 गांठों की थोक छूट योजना के तहत बेचा गया है।
Malerkotla ਦੀਆਂ ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤ ਚੋਣਾਂ ਸਬੰਧੀ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀਆਂ ਭਰਨ ਦੇ ਸਥਾਨਾਂ ਦਾ ਵੇਰਵਾ ਜਾਰੀ
Malerkotla ਦੀਆਂ ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤ ਚੋਣਾਂ ਸਬੰਧੀ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀਆਂ ਭਰਨ ਦੇ ਸਥਾਨਾਂ ਦਾ ਵੇਰਵਾ ਜਾਰੀ ਮਾਲੇਰਕੋਟਲਾ ,28 ਸਤੰਬਰ(ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) ਜਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ...