सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ मे कल से शुरू होगा शॉपिंग फेस्ट
चंडीगढ,16 सितंबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर चंडीगढ के सेक्टर-22डी में कल शॉपिंग फेस्ट का उदघाटन किया जायेगा। महोत्सव का समापन 1 जनवरी 2024 को होगा। यह जानकारी सेक्टर-22 डी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद जैन ने दी।
उन्होंने बताया कि उत्सव का उद्घाटन मुख्यातिथि एडवाइजर धर्मपाल करेंगे। मेयर अनूप गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। वहीं, कन्हैया मित्तल की लाइव परफॉर्मेंस होगी। सुबह 11:30 बजे केक काटने के बाद शॉपिंग फेस्टिवल का आगाज होगा। फेस्टिवल में खरीदारों के लिए 31 पुरस्कार तय किए गए हैं।