सरदार सुखबीर सिंह बादल द्वारा नगर निगम , चंडीगढ़ के चुनावों के लिए पार्टी के 4 अन्य उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी
चंडीगढ़/27नवंबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा चंडीगढ़ के ऑब्जर्वर डॉ. दलजीत सिंह चीमा , चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष तथा पूर्व वरिष्ठ डिप्टी मेयर स. हरदीप सिंह बुटरेला के साथ विचार विमर्श करने के बाद नगर निगम चंडीगढ़ के आगामी चुनावों के लिए पार्टी के 4 अन्य उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से सूची जारी करते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने वार्ड न. 8 से हरदीप सिंह सज्जन, वार्ड न. 22 से श्रीमती रीमा महाजन, वार्ड न. 24 से स. जगतार सिंह पप्पी तथा वार्ड न. 33 से श्री अतुल शर्मा पार्टी के उम्मीदवार होंगें। आज ऐलाने 4 उम्मीदवारों समेत शिरोमणी अकाली दल ने अब तक 13 अन्य उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। डॉ. चीमा ने बताया कि बाकी उम्मीदवारों की सूची भी एक यां दो दिन में जारी कर दी जाएगी।