राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पांच हस्तियों को किया भारत रत्न से सम्मानित
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया भारत रत्न से सम्मानित
चंडीगढ़, 30 मार्च (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की 4 शख्सियतों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया. इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न का सम्मान मिलना था, लेकिन आज वह राष्ट्रपति भवन में उपस्थित नहीं हुए बल्कि 31 मार्च को राष्ट्रपति उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी. आडवाणी को छोड़कर सभी 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया. इनके परिजनों ने राष्ट्रपति से सम्मान लिया।
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत रत्न से सम्मानित किया। आडवाणी सबसे ज्यादा समय तक भाजपा में अध्यक्ष रहे हैं। वे देश के उप-प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। आडवाणी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जरिए अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। कई वर्षों तक आडवाणी राजस्थान में आरएसएस प्रचारक के काम में लगे रहे। वह उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी।
1980 से 1990 के बीच आडवाणी ने भाजपा को एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाने के लिए काम किया। लालकृष्ण आडवाणी तीन बार (1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। 1984 में महज दो सीटें हासिल करने वाली पार्टी को अगले लोकसभा चुनावों में 86 सीटें मिलीं। पार्टी की स्थिति 1992 में 121 सीटों और 1996 में 161 पर पहुंच गई। आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस सत्ता से बाहर थी और भाजपा सबसे अधिक संख्या वाली पार्टी बनकर उभरी थी।