रूलदू सिंह ने संयुक्त किसान मोर्चे के फैसले को स्वीकारा
मानसा,26 जुलाई : पंजाब किसान यूनियन के राज्य अध्यक्ष रूलदू सिंह मानसा को संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा विवादित टिप्पणी करने के आरोप में 15 दिन के लिए मुअत्तल किए जाने के फैसले को रूलदू सिंह द्वारा स्वीकार किया गया है। उन्होंने मोर्चे के फैसले अनुसार मीडिया से कोई भी बातचीत न करने की बात कही। इसका जिक्र करते हुए पंजाब किसान यूनियन के प्रांतीय नेता कामरेड सुखदर्शन सिंह नत्त ने कहा कि दिल्ली मोर्चे में मंच पर बोलते हुए पंजाब किसान यूनियन के प्रांतीय नेता रूलदू सिंह मानसा का किसी की श्रद्धा को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था। उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद उनकी टिप्पणी से किसी को दुख पहुंचा है तो इसके लिए जत्थेबंदी तथा वह खुद शर्मिंदा हैं। सुखदर्शन नत्त ने कहा कि रूलदू सिंह ने जो मंच पर बयान दिया, उसे थोड़ी सी समझने में फर्करहने के कारण ये विवाद खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि रूलदू सिंह को इस टिप्पणी के बदले मोर्चे द्वारा 15 दिन के लिए मंच पर न बोलने तथा मीडिया से बातचीत न करने का आदेश दिया है जिसके लिए वह पूरी तरह पाबंद हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और यदि उनकी टिप्पणी से सिख समुदाय के लोगों को दुख पहुंचा है तो इसके लिए वह शर्मिंदा हैं और क्षमा चाहते हैं। इन दिनों रूलदू सिंह दिल्ली किसान मोर्चा छोड़कर मानसा में ही अपने घर में बैठे हैं और वह मीडिया तथा अन्य किसी तरह की गतिविधियां नहीं कर रहे