रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह का बवाल सांग “तुमसा कोई प्यारा” का सेकंड टीजर हुआ वायरल (देखें वीडियो)
नई दिल्ली,7 दिसंबर (विश्व वार्ता);-वर्ष 1994 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म खुद्दार का गाना ‘तुमसा कोई प्यारा’ बहुत बड़ा हिट हुआ था। अब भोजपुरी सिनेमा जगत के रिकॉर्ड मशीन पॉवर स्टार पवन सिंह अपने चाहने वालों के लिए एक बार फिर से ‘तुमसा कोई प्यारा’ सांग अपने अलग अंदाज में लेकर आ रहे हैं। जिसको लेकर अभी से ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वैसे भी आजकल पवन सिंह के बॉलीवुड में भी कई गाने हिट होते जा रहे हैं अब एक और बवाल गाना, जिसके बोल हैं तुमसा कोई प्यारा… इस धमाकेदार सांग के दो टीज़र टिप्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज हो चुके हैं। जो दर्शकों द्वारा खूब सराहे जा रहे हैं। इन टीजरों को पवन सिंह के फैंस लाखों की तादाद में देख रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ दो हसीनाएं नजर आ रही हैं। एक है सौंदर्य शर्मा तो दूसरी हैं लेखा प्रजापति।
टीजर का लिंकः https://youtu.be/OASZ73ly_IE

पवन सिंह के फैंस एवं श्रोता यह टीजर देखते ही बोल पड़े कि क्या बवाल टीज़र है। रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह का यह टीज़र बता रहा है कि गाना आग लगाने वाला है। पवन सिंह का आने वाला पूरा गाना देखना रोचक होगा। इस टीज़र ने पवन सिंह के फैंस के बीच उत्सुकता जगा दी है।
खुद पवन सिंह इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका टीज़र शेयर करते हुए लिखा है “आ रहा हूँ एक नए अंदाज में लेकर एक धमाकेदार गाना तुमसा कोई प्यारा बहुत जल्द लेकर। टिप्स भोजपुरी पर यह गीत जल्द रिलीज होगा।”

इस गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। गीत रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं जबकि संगीतकार प्रियांशू सिंह हैं। तुमसा कोई प्यारा गाने के ओरिजनल गीतकार राहत इंदौरी, संगीतकार अनु मलिक थे। जिसे कुमार शानू, अल्का याग्निक ने गाया था।
पवन सिंह के इस सांग के डायरेक्टर आनंद मिश्र, डीओपी जय पारिख है। कोरियोग्राफर कृतिक मज़ीरे एंड टीम हैं। अंडर द सन स्टूडियोज के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया गया है।
