राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम पुरस्कार से किया गया सम्मानित
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर दी बधाई
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार’ से सम्मानित किया । इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार मिलने पर बधाई दी है।मोदी ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार – ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किए जाने पर बधाई। सूरीनाम की सरकार और लोगों का यह विशेष भाव हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।
पिछले साल जुलाई में भारत के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सूरीनाम पहुंचीं मुर्मू ने सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद ट्वीट किया, ‘‘ यह सम्मान न केवल मेरे लिए बल्कि भारत के उन 1.4 अरब लोगों के लिए भी बेहद मायने रखता है जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं।