यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में 37 जिलों में मतदान शुरू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाला वोट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चंडीगढ़, 4 मई (विश्ववार्ता) नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हाेगा। पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम थे। पुलिसकर्मियों ने एक-एक गतिविधि पर नजर बनाए रखा है।
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव के लिए गोरखपुर की वार्ड संख्या-797 में मतदान किया। सीएम योगी सुबह-सुबह गोरखपुर पहुंचे और अपना मत डाला।
चुनावी मैदान में 12 अध्यक्ष व 208 सभासद पदों के लिए कुल 1380 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए कुल 488 मतदान स्थल बनाए गए हैं। सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक 4 लाख 35000 से ज्यादा मतदाता शहर की सरकार चुनने के लिए घरों से निकलेंगे और बूथ पर पहुंचकर अपने मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे।