
म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर : क्लासिकल सिंगर प्रभा अत्रे का निधन
92 की उम्र में ली आखिरी सांस, जीते थे 3 पद्म पुरस्कार
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता):म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर दिग्गज गायिका प्रभा अत्रे का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें पुणे के दिनानाथ मंगेशकर अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। उनका मुंबई में एक कार्यक्रम था वह इस कार्यक्रम में हिस्सा ले पातीं कि उससे पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। बचपन से ही म्यूजिक का शौक का था. साल 1990 में उन्हें पद्मश्री, साल 2002 में पद्म भूषण और 2022 में पदम विभूषण से सम्मानित किया गया था।
प्रभा अत्रे का जन्म पुणे में 13 सितंबर 1932 को हुआ था प्रभा जब 8 साल की थीं, तो उनकी मां इंदिराबाई अत्रे की हेल्थ खराब होने लगी थी। तब उनके किसी ने दोस्त ने क्लासिकल म्यूजिक सुनने की सलाह दी और कहा कि इससे उनकी हेल्थ में सुधार होगा. इसके बाद वह क्लासिकल म्यूजिक सुनने लगीं. तभी से प्रभा भी इंस्पायर हुईं और उन्होंने शास्त्रीय संगीत सीखा।