चंडीगढ, 11 नंवबर (विश्ववार्ता): उत्तर भारत के मौसम दीपावली के बाद जबरदस्त बदलाव आने वाला है। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर के आसपास पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। बर्फबारी व बारिश के तापमान में गिरावट आएगी। इससे नमी व धुंध बढ़ेगी। इससे भी प्रदूषण की स्थिति में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। दीपावली से पहले दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को दिन के तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था, जबकि रात का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
-डा. सुमन मोर, विभागाध्यक्ष पर्यावरण स्टडीज पीयू ने कहा है मोहाली व पंचकूला में होने वाली आतिशबाजी का असर चंडीगढ़ पर पड़ेगा, क्योंकि दोनों शहर चंडीगढ़ से जुड़े हैं। ट्राइसिटी में प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए एक सामान नीति की आवश्यकता है। तभी इसका कुछ फायदा होगा।