फिरोजपुर 16.06.2020(पराशर)-वरि. मंडल यांत्रिक अभियंता / कैरिज एवं वैगन 10 जून को मंडल रेलवे हॉस्पिटल, फिरोजपुर में दाखिल हुए | जाँच के दौरान एक्स-रे रिपोर्ट में कुछ संक्रमण पाया गया | जिस कारण उन्हें आगामी जाँच के लिए 11 जून को सी.एम. सी. लुधियाना भेजा गया |
लुधियाना में वे 11.06.20 को भर्ती हो गए | जहाँ कोविद-19 का जाँच करने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई | उनके पुत्र और पत्नी दिल्ली से लुधियाना आये थे उनको लुधियाना में ही क्वारंटाइन कर दिया गया ।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि श्री राज कुमार, वरि. मंडल यांत्रिक अभियंता / कैरिज एवं वैगन जो 11.06.20 से सी.एम.सी. हॉस्पिटल, लुधियाना में अपना ईलाज करवा रहे थे, उनका आज 16.06.20 को अपराहन लगभग 01.00 बजे ह्रदय गति रुकने के कारण निधन हो गया । उन्होंने बताया कि वे एक उत्कृष्ट अधिकारी थे जो अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित थे | भगवान उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिवार को इस विपत्ति को सहने की शक्ति प्रदान करें ।