चंडीगढ (विश्ववार्ता): कोरोनाकाल दौरान ऑक्सफोर्ड कोविडशील्ड वैक्सीन का आज पीजीआइ चंडीगढ़ में ट्रायल शुरू होगा। इस वैक्सीन के ट्रायल के लिए पीजीआइ ने 18 वॉलटियर्स को चुना है। पीजीआइ के डायरेक्टर प्रो. जगत राम ने बताया कि इस वैक्सीन के ट्रायल के प्रोटोकॉल के अनुसार पहले दिन इन 18 वॉलंटियर्स को वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। वैक्सीन की डोज देने के बाद डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। इन वॉलंटियर्स के शरीर में डोज देने के बाद किस प्रकार के बदलाव सामने आते हैं। इन पर नजर रखी जाएगी। इसके बाद ही इस वैक्सीन के परिणाम पर कुछ कहा जा सकेगा।
प्रो. जगत राम ने बताया कि पीजीआइ के सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में यह ट्रायल किया जा रहा है। वॉलंटियर्स में वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए तय किए गए चयन की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। जैसे-जैसे मानक के अनुसार वॉलंटियर्स मिलते जाएंगे। वैसे-वैसे उन्हें ह्यूमन ट्रायल में शामिल किया जाएगा। ह्यूमन ट्रायल के बाद यह वैक्सीन कितनी कारागार होगी। इसके बाद ही कहा जाएगा।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...