चंडीगढ़ 30 अप्रैल ( विश्व वार्ता) पंजाब में आज कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा दिन की शुरुआत से लेकर अब तक लगातार पंजाब में कोरोना मरीज बढ़ते जा रहे हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग और पंजाब सरकार में हड़कंप मच गया.मोहाली में आज 11 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे जिले में कुल मामले बढ़कर 84 हो गए हैं। ताजा आकंड़ों के अनुसार पंजाब में संक्रमितों की संख्या 394 के करीब पहुंच गई है।
गुरदासपुर में बीते दिन श्री हजूर साहिब से वापस लौटे 108 श्रद्धालुओं में से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ ग्रीन जोन में चल रहा गुरदासपुर जिला इससे बाहर हो गया है। सिविल सर्जन किशन कुमार के अनुसार यह तीनोंव्यक्तियों को सिविल अस्पताल के आइसोलेट वार्ड में भर्ती किया गया है।
श्री हजूर साहिब के दर्शन कर वापस सुलतानपुर लौधी पहुंचे 14 श्रद्धालुओं में से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।