
पंजाब बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर बड़ी खबर :पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दिया इस्तीफा
ये बन सकते है पंजाब भाजपा के नये अध्यक्ष
चंडीगढ़, 3 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब की राजनीति से सूत्रो से बडी खबर सामने आ रही है कि भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पता चला है कि जल्द ही नए अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। वहीं जानकार सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सुनील जाखड़ को पंजाब बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
वहीं पूर्व परिवहन मंत्री मास्टर मोहनलाल ने कहा कि पंजाब बीजेपी को आज शाम तक नया अध्यक्ष मिल सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी आलाकमान ने अध्यक्ष बदलने का फैसला किया है। अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
























