पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर बंधेंगे विवाह बंधन मे
जानिये किसके साथ और कब करेगें शादी
चंडीगढ़, 6 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शादी कल चंडीगढ़ में होगी। शादी में सीमित संख्या में लोग ही शामिल होंगे। केजरीवाल अपने परिवार के साथ शादी में शामिल हो सकते हैं। साथ ही यह भी सामने आ रहा है कि उनकी होने वाली पत्नी का नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है। जानकारी के मुताबिक, उनकी मां और बहन ने उनके लिए यह रिश्ता ढूंढ लिया है।