पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्या मामले में दोषी शमशेर सिंह को चंडीगढ़ कोर्ट ने दी जमानत
चंडीगढ,21 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 1995 में हत्या करने के मामले में दोषी शमशेर सिंह को चंडीगढ़ के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डॉ. अमनइंदर सिंह संधू की कोर्ट ने जमानत दे दी। वह पिछले 27 साल 6 महीने से बुड़ैल जेल में है।
पटियाला जिले के राजपुरा के उकाई जहान गांव के मूल निवासी शमशेर को बअंत सिंह की हत्या के लिए 1 अगस्त 2007 को चंडीगढ़ की विशेष सीबीआई अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।