पंजाब के जालंधर जिले मे ट्रक यूनियन के सूबा प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पढिये क्या है पूरा मामला
चंडीगढ़, 3 जनवरी (विश्ववार्ता) जालंधर के पुलिस कमिश्रर स्वपन शर्मा ने ट्रक यूनियन के सूबा प्रधान हैप्पी संधू को गिरफ्तार कर लिया है। हैप्पी संधू ने ट्रक यूनियन के द्वारा बीते दिन हड़ताल करने के बाद ने देर रात हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया था। इस मामले में उसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने वीडियो जारी कर कहा था कि, कोई समझौता नहीं हुआ है। इसलिए आज जालंधर के रामामंडी चौक पर धरना देने का ऐलान किया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बतां दे कि कल देर शाम हुई केंद्र सरकार व ट्रांसपोर्टरों के बीच सुलह के बाद ट्रांसपोर्ट संगठन ने ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने को कहा था। सरकार ने संगठन को कहा कि फिलहाल कानून को लागू नहीं किया जाएगा। इसे लागू करने से पहले ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से चर्चा की जाएगी। मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत हिट एंड रन केस के मामलों के लिए नए कानून का विरोध देशभर में हो रहा है। ड्राइवर हड़ताल पर हैं और कानून को लागू नहीं करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और ट्रांसपोर्ट संगठन के बीच बैठक हुई। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि हमने अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के प्रतिनिधियों से चर्चा की। सरकार ये बताना चाहती है कि नए कानून और प्रावधान लागू नहीं हुए हैं। भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (2) लागू करने से पहले ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से विचार विमर्श करने के बाद फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, सरकार और ट्रांसपोर्टर के बीच सहमति बन गई है। परिवहन कर्मचारी दोबारा काम पर लौटेंगे।
पंजाब में बीते दिन कई जगहों पर पेट्रोल पंप सुख गए। पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गयी थी। हालात यह हो गए कि सडक़ों पर लंबा जाम लग गया था। जिससे आम जीवन बहुत प्रभावित हुआ। लेकिन प्रशासन की मदद से हालात को काबू किया गया और पेट्रोल पंप पर पहले की तरह पेट्रोल उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया।
आपको बता दें कि भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है। जिस वजह से इस कानून को बदलने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी।