पंचकूला 10 जून (विश्ववार्ता)पंचकूला मे कोरोना का कहर जारी है, बुधवार को पंचकूला में भी कोरोना के दो नए मरीज सामने आए हैं। इनमें सेक्टर-8 निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति और एक 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला तीन दिन से एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट थी। यहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। अब बच्चे का सैंपल भी लिया जाएगा। इन दोनों मरीजों को आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। इनके परिजनों को भी आइसोलेट किया गया है और अब दोनों के संपर्क में आए लोगों की लिस्टिंग और ट्रेसिंग का काम भी शुरू हो गया है। इन दोनों केसों को मिलाकर अब पंचकूला में 47 मामले हो गए हैं। इनमें से 26 को डिस्चार्ज कर दिया गया है और 21 मामले एक्टिव हैं। बता दें कि मंगलवार को पंचकूला में कोरोना के 9 मरीज मिले थे। इन सभी की दूसरी स्टेट की ट्रैवल हिस्ट्री पाई गई थी।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...