नकोदर में हत्याओं को लेकर सरकार पर बरसी कांग्रेस
चंडीगढ़, 8 दिसंबर: पंजाब कांग्रेस ने लोगों की जान और माल की सुरक्षा करने में विफल रही राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार की निंदा की है। पार्टी बीती रात नकोदर में एक कपड़ा व्यापारी और उसके सुरक्षा गार्ड की हत्या पर प्रतिक्रिया जाहिर कर रही थी।
हत्याओं पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में जंगलराज कायम हो चुका है और अपराधी व गैंगस्टर कानून के किसी तरह के डर के बगैर अपने टारगेट्स तय करके वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति भी प्रकट की है।
उन्होंने कानून और व्यवस्था की विफलता व लोगों की जान और माल की रक्षा करने में विफल रही सरकार पर बरसते हुए कहा कि पंजाब में डर का माहौल बना हुआ है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
वह उम्मीद करते हैं कि आप नेतृत्व गुजरात और हिमाचल प्रदेश से फारिग होने के बाद अब शासन चलाने की गंभीरता को समझेगा। जिन्होंने इन दोनों राज्यों में समय और संसाधनों की बर्बादी को लेकर पार्टी पर चुटकी भी ली।