*** विश्ववार्ता की पूरी टीम आपसे विन्रम निवेदन करती है कि अगर देश मे कोरोना से जंग को जीतना है तो प्लीज घर से बाहर मत निकलिये, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहिये तभी हम कोरोना को हरा सकते है।***
3 लाख 57 हजार से ज्यादा लोग समाये मौत के मुंह मे
24 लाख से ज्यादा लोगो ने कोरोना को हराया
दिल्ली, 28 मई (विश्ववार्ता): दुनिया में कोरोनावायरस का आतंक मौत बनकर बरस रहा है, कोरोना से पूरी दुनिया मे अब तक 3 लाख 57 हजार 425 लोगो की मौत हो गई है। वही कोरोना संक्रमितों का आंकडा भी 57 लाख 88 हजार 782 पार कर गया हैं। जबकि इन सबके बीच 24 लाख, 97 हजार 593 लोगो ने कोरोना को हराकर घर वापिसी की है।
ऑस्ट्रेलिया की 7,139 संक्रमित व मौते 103 हुई है, कनाडा मे संक्रमितों की संख्या 87,519 व मौते 6 हजार 665 व पाकिस्तान मे 59 हजार 151 संक्रमित व 1,225 मौते हो गई है।
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 17,54,803 | 1,02,107 | 4,85,237 |
ब्राजील | 4,14,661 | 25,697 | 1,58,593 |
रूस | 3,70,680 | 3,968 | 1,42,208 |
स्पेन | 2,83,849 | 27,118 | 1,96,958 |
ब्रिटेन | 2,67,240 | 37,460 | उपलब्ध नहीं |
इटली | 2,31,139 | 33,072 | 1,47,101 |
फ्रांस | 1,82,913 | 28,596 | 66,584 |
जर्मनी | 1,81,895 | 8,533 | 1,62,800 |
तुर्की | 1,59,797 | 4,534 | 1,22,793 |
भारत | 1,58,086 | 4,522 | 67,749 |
ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।