दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिर$फतारी को लेकर सीएम मान ने केंद्र पर साधा कडा निशाना
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से ईडी की पूछताछ करने के मामले पर कहा कि भाजपा की राजनीतिक टीम (ईडी) केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती है, क्योंकि आप ही भाजपा को रोक सकती है। उन्होंने कहा कि सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता है। इसी कड़ी में गिरफ्तारी से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधा और ईडी को भाजपा की टीम कहा है।
आप नेता हरपाल चीमा ने कहा कि भाजपा सरकार 2 साल पुराने मामले की आड़ में राजनीतिक साजिश के तहत पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रही है।
वह दिल्ली को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। दिल्ली के साथ ही पूरे भारत की जनता उनके साथ है। लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान सत्ता के घोर दुरुपयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया का मजाक बना दिया है। भारत की छवि खराब हो रही है, क्योंकि भाजपा विपक्ष को कुचलने की कोशिश कर रही है।