दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ के अधिकाशं इलाको मे बारिश
तेज हवाओं से तापमान लुढका, आज भी बारिश के आसार
चंडीगढ़ 1 मार्च (विश्व वार्ता) आज राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ के कई हिस्सो मे देर रात से बारिश हुई, मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली, एनसीआर , पंजाब हरियाणा के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।इस साल फरवरी की शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। फरवरी के मध्य आते-आते गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए। बीते हफ्ते से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक ही दर्ज हो रहा है। अमूमन फरवरी माह के अंत में तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहता है। लेकिन इस साल अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। तापमान में बढ़ोतरी का कारण मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने को बताया जा रहा है।