डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर पैरोल पर आयेगा बाहर
इस आश्रम में रहेगा राम रहीम, जानिये कब-कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख
चंडीगढ, 19 जनवरी (विश्ववार्ता) साध्वी दुष्कर्म सहित कई मामलों में साल 2017 से जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर पैरोल पर बाहर आएगा। आज यानि की शुक्रवार को उसकी 50 दिन की पैरोल मंजूर हो गई। रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम आज शाम या कल सुबह तक बाहर आ सकता है। इस बार भी वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में रहेगा। वह रोहतक की सुनाारिया जेल में बंद है। वहीं, आज नौंवी बार राम रहीम को पैरोल मिली है। इस बार रोहतक जेल से राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी गई है। इससे पहले सितंबर में भी वह जेल से बाहर आया था।
दोषी राम रहीम को उत्तर प्रदेश के बागपत बरनावा आश्रम में रहना होगा। उसे इस साल 2024 में पहली बार पैरोल ली है। गुरमीत राम रहीम 28 अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। साध्वी दुष्कर्म मामले में दोषी गुरमीत सिंह को पूर्व डेरा प्रबंधक और पत्रकार हत्याकांड में भी दोषी करार दिया जा चुका है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह 12वीं बार जेल से बाहर आएगा। उसे आठवीं बार पैरोल मिली है। जेल में उसको कैदी नंबर 8647 नंबर दिया गया है। अब तक रामरहीम की ज्यादातर पैरोल यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में कटी है।
20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।
8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात की जांच की जा रही है।
फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली।
जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली।
अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली।
21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली।
20 जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल मिली।
20 नवंबर 2023 : 21 दिन की पैरोल मिली।