रांची :14 अगस्त (विश्ववार्ता) झारखंड के इतिहास में आज का दिन हमेशा याद रखा जायेगा. आज का दिन बेहद खास है क्योंकि झारखंड के नये प्रतीक चिन्ह की आज लॉन्चिंग की गयी. रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में राज्य के नये लोगो का अनावरण किया गया. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड का नया प्रतीक चिन्ह जारी किया.
झारखंड के लिए खुशखबरी है. यहां के निवासियों के लिए भी आज दिन हमेशा यादगार रहेगा क्योंकि आज झारखंड के नये प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया. रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में समारोह का आयोजन किया गया था.झारखंड के मुख्यंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य का नया प्रतीक चिन्ह हमारी संस्कृति को रेखांकित करता है. यह हमारी अस्मिता व हमारी चेतना का प्रतीक है. राज्य के प्राकृतिक परिवेश एवं यहां के लोगों के जीवन दर्शन को अपने में समेटे हुए हमारी पहचान को प्रकट करता है